अनूप दुर्गे त्रोकड़ा कमेटी के प्रधान

कोटली (मंडी)। श्री देवी दुर्गे त्रोकड़ा वाली मंदिर प्रबंधन कमेटी के चुनाव सेवानिवृत्त डीएसपी मान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुए। इसमें अनूप ठाकुर प्रधान चुने गए। विमला देवी उपप्रधान, लाभ सिंह धरवाल कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश जंबाल सचिव, हेम सिंह ठाकुर संगठन सचिव, मेघ सिंह गुलेरिया मुख्य सलाहकार, दिनेश चौहान सलाहकार, हेम चंद ठाकुर ऑडिटर, पूर्ण शर्मा संदेश वाहक, चेतराम श्रम वाहक, रवि सिंह कारदार, लेखराज उपकारदार, उर्मिला देवी प्रबंधक, दया राम चौहान विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं। सुनीता ठाकुर, राकेश कुमार, लज्जा गुलेरिया, लज्जा देवी, माया देवी, लता और सेवक राम को सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी सचिव वेद प्रकाश जंबाल ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन 2014-2017 के लिए किया गया है।

Related posts