शिव कैलाशों के वासी’ने मोहा मन

सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम व सरस्वति वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद शिक्षा एंड पार्टी ने देश रंगीला देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। शीतल एंड पार्टी ने शिव कैलाशों के वासी व रोहडू जाणा मेरी आमिये गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान मासूम एंड पार्टी ने नेशनल सांग व राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा। इसके अलावा कल्पना एंड पार्टी, अनिता व अंकिता एंड पार्टी ने पंजाबी व पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण पर एक लघु नाटिका स्कूली छात्रों की ओर से प्रस्तुत की गई। इस मौके पर मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों को 11 हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन मरम्मत कार्य एक माह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र को मीटिंग हाल में बदला जाएगा। इस पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य विनय कुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जयकरण और अनिता कुमारी को बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले निखिल व जमा दो क ी मीनू को स्नेह मेमोरियल मैट्रिक स्कॉलरशिप के रूप एक हजार रुपये नकद व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके अलावा अर्चना, दीक्षा, कुशला, मोहित महाजन, अमन कुमार, मोहित चंदेल, रितिका, कुशल, अनिता, तमन्ना, रंजना, अर्चना, कुशला देवी व मीनू कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अमित मैहरा, नायब तहसीलदार जगदीश लाल, शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ओपी हीर, एसएमसी प्रधान मनोज सिंह, डीएसओ राम सिंह व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज महाजन मौजूद रहे।

Related posts