
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली में बैठक में भाग लेने के चलते विस सदन के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले लोग शुक्रवार को विस भवन नहीं पहुंचे। प्रदेश अनुबंधित कर्मचारी महासंघ ने भी अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलना था, मगर सीएम के दिल्ली में व्यस्त होने के चलते महासंघ के सदस्य जोरावर स्टेडियम नहीं पहुंचे। महासंघ को सीएम से मिलने के लिए शुक्रवार दोपहर बाद का समय मिला था। अब महासंघ के सदस्य शनिवार को भी सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकेंगे। उधर, दिनभर प्रदेशभर की अलग-अलग जगहों से समस्याओं को लेकर आने वाले लोग भी तपोवन नहीं पहुंचे हैं। जोरावर स्टेडियम में दिनभर सन्नाटा रहा। यहां पर महिला और पुरुष पुलिस कर्मी ही तैनात रहे। शनिवार को ज्यादा संख्या में लोगों की विस सदन में समस्याओं के हल को लेकर पहुंचने की संभावना है। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि जोरावर स्टेडियम में पुलिस कर्मचारी तैनात रहे हैं।
