
कांडा। कमस्यार घाटी के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्व. पदम सिंह डसीला की पुण्यतिथि पर उनकी याद में स्कूली बच्चों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई। जिसमें रावतसेरा के अमित रावत पहले, बेरीनाग के संजय भौंर्याल दूसरे स्थान पर रहे।
सेनानी की याद में प्रतिभा खोज परीक्षा जीआईसी देवतोली में हुई। देवतोली के अर्जुन रौतेला और भावना खाती को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 17 विद्यालयों के 203 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि भगवत सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह रावत, संरक्षक सूबेदार बहादुर सिंह डसीला थे। अध्यक्षता डा. श्याम सिंह डसीला ने की। कार्यक्रम की प्रायोजक संस्था हंस फाउंडेशन का आयोजकोें की ओर से आभार जताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष राजू रौतेला, समन्वयक राजेश रौतेला, डा. कुंदन रावत, अनिल मेहता, दर्शन रौतेला, बीसी जोशी, अजय उप्रेती, लालसिंह डसीला, हरीश राठौर, विनोद रावत, शेखर रौतेला भी उपस्थित थे। संचालन दीपक रौतेला ने किया।
