राशनकार्ड का फॉर्म गलत भरा तो नो टेंशन

बिलासपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के तहत प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बनने जा रहे नए राशनकार्ड का आवेदन प्रपत्र यदि आपने गलत भरा है तो इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विभाग आपको इस बारे खुद सूचित करेगा। इसके लिए आवेदन प्रपत्र में अपना मोबाइल नंबर भरना न भूलें। मोबाइल नंबर फॉर्म पर आवश्य भरें ताकि विभाग आपको समय पर सूचित भी किया जा सके।
राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के अंतर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार डिपुओं में आधार-युक्त आवेदन प्रपत्र भेज दिए गए हैं। उपभोक्ता अपना आवेदन प्रपत्र वहीं पर भरकर अपने डिपुओं में ही जमा करवाएंगे। नए आवेदन प्रपत्र में इस बार आधार नंबर, मोबाइल नंबर अंकित करने के लिए दो नए कॉलम दर्शाए गए हैं। आधार कार्ड नंबर से जहां उपभोक्ता का दूसरी अन्य जगह राशनकार्ड होने का पता चल जाएगा। मोबाइल नंबर से उपभोक्ता को उसके आवेदन प्रपत्र गलत होने के बारे सूचित कर दिया जाएगा। कई बार देखा गया है कि नए राशनकार्ड बनवाने के उपभोक्ता गलत फॉर्म भर देता है। लेकिन इसका पता उपभोक्ता को समय पर नहीं लग पाता है। फॉर्म में अब मोबाइल नंबर अंकित होने के चलते विभाग उपभोक्ता को समय पर अपने आप सूचित करेगा। उपभोक्ता को खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आफिस जाकर दोबारा आवेदन प्रपत्र भरना होगा।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक बिलासपुर शिवराम ने कहा कि नए राशनकार्ड के आवेदन प्रपत्र डिपुओं में भेज दिए गए हैं। आवेदन प्रपत्र में उपभोक्ता को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा।

Related posts