पठानिया ने सम्मानित किए स्कूली बच्चे

शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पिछली सरकार की ओर से बंद स्कूलाें को खुलवाया है और गांव में बच्चों को घरद्वार पर शिक्षा का मौका दिया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों तथा उपप्रधान अश्वनी चौधरी की अगुवाई में शाहपुर में शौचालय के लिए पांच लाख का चेक दिया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए खूब वाहवाही लूटी। वहीं, विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में नाटक और गीतों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश किया। समापन पर मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने वर्ष भर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य बलजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि को शाल टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुनीष पटियाल, कर्ण पठानिया, कमल कटोच, पिंटू परमार, अजीत महाजन, ईशा, सुरेंद्र गोस्वामी, अनिल जरियाल, जितेंद्र राय, जनमेजय गुलेरिया, समाज सेविका केशव देवी उपस्थित रहीं।

Related posts