फौजी हत्या कांड में पुलिस को मिले सुराग

पालमपुर (कांगड़ा)। अप्पर डाढ में नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस चार-पांच लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस ने एक महिला से भी पूछताछ की है। रविवार रात अप्पर डाढ में नायब सूबेदार विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते पुलिस ने चार पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बुधवार दिनभर घटनास्थल अप्पर डाढ में तथ्य जुटाने में लगी रही। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। जिसके चलते पुलिस चार पांच लोगों से पूछताछ कर रही है। कहा कि मामले का जल्द पता चल जाएगा।

Related posts