
जोधपुर: यौन दुराचार के आरोपी आसाराम की ओर से कल हाई कोर्ट में दूसरी बार अपनी जमानत याचिका पेश की गई जिस पर आज सुनवाई होगी। आसाराम की जमानत निचली अदालत एवं एक बार हाई कोर्ट में पहले ही खारिज हो चुकी है। इसके अलावा आसाराम की ओर से उन पर लगाए आरोपों को लेकर पेश निगरानी याचिका पर कल सुनवाई नहीं हो पाई और अब आसाराम सहित अन्य आरोपियों की निगरानी याचिकाओं पर अगले वर्ष तीन जनवरी को सुनवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गत 15 अगस्त को जोधपुर के मणाई आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार करने के मामले में आसाराम सहित उसके चार सेवादार यहां जेल में बंद है।
