
ब्राजीलिया: ब्राजील के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका के खुफिया निगरानी कार्यक्रम ‘प्रिज्म’ का खुलासा करने वाले पूर्व एनएसए एजेंट एडवर्ड स्नोडेन को शरण देने की उसकी कोई योजना नहीं है, बावजूद इसके कि स्नोडेन ने अमेरिका द्वारा इस लातिन अमेरिकी देश की जासूसी की जांच में मदद की अपील की है।
‘फोला दा साओ पोलो’ समाचार पत्र ने इस अधिकारी के हवाले से बताया कि ब्राजील की सरकार की इस साल जून में स्नोडेन द्वारा जाहिर किए गए निगरानी कार्यक्रम की जांच की कोई योजना नहीं है। उसने कहा कि सरकार की स्नोडेन को शरण देने की भी योजना नहीं है।
ब्राजील के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कोई सीधी प्रतिक्रिया देने की बजाए कहा, “स्नोडेन ने शरण के लिए कोई आवेदन नहीं किया है। ऐसे में इस पर विचार का प्रश्न ही नहीं उठता।”
इससे पहले स्नोडेन ने ‘फोला दा साओ पोलो’ समाचार पत्र तथा स्थानीय सोशल मीडिया में एक खुला पत्र लिखकर स्नोडेन ने एनएसए की जासूसी की संसदीय जांच में मदद की अपील की थी
