
शिमला: मुख्यमंत्री कार्यालय से डीओ चोरी और दलाली के तहत स्थानांतरण के मामले में 2 शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शिक्षक अमर चंद और जगदीश हैं। मंगलवार को दोनों आरोपी शिक्षकों को प्रदेश उच्च न्यायालय से जमानत याचिका के खारिज होने के बाद हिरासत में ले लिया गया।
इस संबंध में आरोपी शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस अभी तक करीब 9 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। मामले में अभी तक करीब 1 दर्जन शिक्षक जांच के घेरे में हैं। इनमें से 3 आईटीआई ट्रेनर के साथ 6 जेबीटी, टीजीटी शिक्षक और कॉमर्स का प्रवक्ता शामिल है।
2 शिक्षकों अमर चंद और जगदीश को हिरासत में लिया गया है। इनकी जमानत याचिका के प्रदेश उच्च न्यायालय से खारिज होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में छानबीन की जा रही है।
अभिषेक दुल्लर, पुलिस अधीक्षक शिमला
