
शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस सेवादल संगठन की एक अहम बैठक दिल्ली में आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की जबकि बैठक में हिमाचल का प्रतिनिधितत्व प्रदेश सेवादल की महिला संगठक सरोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी. के महासचिव जनार्दन द्विवेदी, मुख्य संगठक अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल महेंद्र जोशी सहित अन्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से सभी राज्यों के मुख्य संगठक और महिला संगठकों को आमंत्रित किया गया था। सूचना के अनुसार इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सेवादल को धरातल पर सशक्त बनाने के टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेवादल एक विचारधारा का संगठक है। ऐसे में संगठल की विचारधारा पर ही कार्यकत्र्ताओं का फोकस होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवादल पार्टी में सबसे शक्तिशाली संगठन है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा समय के हिसाब से किस तरह होनी चाहिए उसे सेवादल संगठन का ही तय करना है। सूचना के अनुसार करीब डेढ़ घंटे चली इस अहम बैठक में उन्होंने संगठन का जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए अहम फैसले लिए और उन पर पदाधिकारियों को अमल करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक तक पहुंचाया जाएगा राहुल गांधी का संदेश : सरोज शर्मा
प्रदेश महिला संगठक सरोज शर्मा ने कहा है कि दिल्ली में आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विर्मश किया गया है। उन्होंने बताया की बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जो दिशा-निर्देश जारी किए है, उनके अनुरुप प्रदेश में काम कर संगठन और पार्टी को मजूबत बनाया जाएगा। सरोज शर्मा ने बताया कि वह सभी जिला और ब्लॉकों तक राहुल गांधी के संदेश पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में प्रदेशभर का दौरा करेंगी।
