एकता के लिए खूब दौड़ी मंडी

मंडी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर मंडी में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों ने दौड़ लगाई। जिले के सभी मंडलों से भाजपा विधायकों तथा कार्यकर्ताओं ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। रविवार को मंडी कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पड्डल ग्राउंड से एकता दौड़ शुरू हुई। सुकेती पुल, इंदिरा मार्केट, चौहटा बाजार होेते हुए दौड़ सेरी मंच पर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रदेश लौह संग्रहण समिति के संयोजक एवं विधायक जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
सेरी मंच पर विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि एकता दौड़ पूरे भारत में एक साथ की गई। यह विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा की इस दौड़ के माध्यम से युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के अखंड भारत में योगदान के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि नर्वदा बांध पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। जो विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। गुजरात सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2500 करोड़ का बजट का प्रावधान किया है। इस मौके पर विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, कर्नल इंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद कुमार ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन तथा उनके अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंडी जवाहर ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुंदरनगर राकेश जम्वाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर, पाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, पंकज कपूर मौजूद रहे।

Related posts