ढांक में गिरने से युवती की मौत

करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की तेवन पंचायत के फिरनू गांव में 24 वर्षीय युवती की ढांक में गिरकर मौत हो गई। युवती घर के सामने जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते हुए उसका पांव फिसल गया। ढांक से युवती काफी नीचे जा गिरी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी करसोग राजेश कुमार ने बताया कि सुरमा देवी पुत्री चिंरजी लाल घर से कुछ दूरी पर कनेल नामक जंगल में घास काटने गई थी। युवती का अचानक पांव फिसल गया। जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की सूचना मिली वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर युवती को स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

Related posts