
बेरूत: सीरिया में विद्रोहियों का गढ़ माने जाने वाले एलेप्पो पर असद समर्थक सेना के हवाई हमाले में 14 बच्चों सहित कम से कम 22 लोग मारे गए हैं।
ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार संस्था ने कहा कि पूर्वी एलेप्पो के शखुर, अर्द अल हमरा, हैदरिया जिले पर हुए हवाई हमले में 22 लोगों मारे गए हैं, जिनमें 14 बच्चे और एक 18 वर्षीय किशोर शामिल है।
वहीं एलेप्पो मीडिया सेंटर (एएमसी) ने बताया कि विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्सों पर हेलीकॉप्टर से कई हमले किए गए। एक समय, सीरिया की आर्थिक राजधानी रहे एलेप्पो पर पिछले वर्ष जुलाई में विद्रोहियों के हमले के बाद से यह शहर भारी तबाही से गुजरा है।
