
नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी में एक बस में हुए ग्रेनेड हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नैरोबी के पंगानी इलाके में जुजा मार्ग पर कल शाम एक मिनी बस में कुछ अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड फेंका। हमले में चार लोगों के मारे की पुष्टि की गई है तथा 36 लोग घायल हुए हैं। ग्रेनेड के विस्फोट से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केन्या की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जाने जा रहे समारोह सप्ताह दौरान गत मंगलवार और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हमले की घटनाओं में 14 लोग मारे जा चुके हैं तथा 3 अन्य घायल हुए हैं। फिलहाल किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
