
गोहर (मंडी)। क्षेत्र के एक गांव में एक ससुर के खिलाफ अपनी ही बहू के साथ दुराचार करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोहर उपमंडल के एक गांव में शुक्रवार सुबह महिला अपने घर की सफाई कर रही थी। वह अपने कमरे में गई तो ससुर ने कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर बहू के साथ दुराचार कर डाला।
आरोपी ससुर ने पहले भी कई बार दुराचार की कोशिश की थी। दुराचार के समय घर में कोई नहीं था। पीड़ित का पति किसी काम से बाहर गया था। दुराचार के बाद पीड़ित अपने रिश्तेदारों को लेकर गोहर थाना पहुंचीं। इसके बाद उसने पुलिस को बयान में बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ कमरे में दुराचार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। प्रोबेशनर एसएचओ निर्मल सिंह ने दुराचार के मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
