
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल भडोली कोहाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य बलविंद्र अटवाल ने स्टाफ सहित फूलाें के हार पहनाकर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। बलविंदर अटवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वार्षिक गतिविधियों से अवगत करवाया और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कोहाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की तथा स्कूल में ओवर हेड टैंक और हैंडपंप लगाने का ऐलान किया। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए पचास हजार दिए तथा अधे दी हट्ट्टी से रैहड़ वाया मसरेहड़ सड़क को पक्की करने और पुर्तयाला व मसरेहड़ महिला मंडलों को भवन बनाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने स्कूल की वार्षिक प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुतियों पर अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपये और बडोल स्कूल के छात्रों को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए। इस मौके पर बीडीओ देहरा मुनीष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान राजेंद्र राणा, स्कूल एजूकेशन बोर्ड के सदस्य सत्यपाल शर्मा, अजय शर्मा, ममता कुमारी, कमलेश कुमारी, युकां अध्यक्ष नीरज शर्मा, मीरा ठाकुर, ज्ञान चंद, ओमप्रकाश, अश्वनी कुमार, ज्ञानेश्वर, शत्रुघ्न शर्मा, संजीव सूद, संजय कुमार, पूर्व जिप सदस्य संजय धीमान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
