
नंगल (रोपड़)। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केपी राणा ने कहा कि नंगल की जिन छह ग्राम पंचायतों को नगर परिषद् में जोड़ा गया है उन्हें तुरंत परिषद से अलग किया जाए। अन्यथा नंगल की इन छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सड़काें पर उतर कर पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। राणा केपी सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो नंगल परिषद् में जोड़े गए इन छह गांवों को इससे बाहर किया जाएगा।
शनिवार को गांव मेदा माजरा में इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राणा केपी सिंह ने कहा कि कीरतपुर तथा नूरपूर नगर पंचायतों को भी परिषद् से बाहर किया जाएगा। कहा कि पंजाब सरकार ने प्रदेश की जनता पर प्रॉपटी टैक्स लगाकर लोगों को अपने ही घरों में उन्हें किराएदार बना दिया। मौजूदा मंत्री मदन मोहन मित्तल पर आरोप जड़ते हुए केपी राणा ने कहा कि कथेड़ा, कंचेड़ा, बरारी, जवाहर मार्केट, मेदा माजरा, रामपुर साहनी आदि गांवों को धक्के से परिषद में जोड़ कर लोगों को अभी तक उनका मालिकाना हक दिलवाया। राणा ने कहा कि यह सभी गांव एनएफएल कारखाने के लगने पर उजाड़े गए थे।
राणा ने आरोप लगाया कि इन गांवों में विकास तो दूर उल्टा उन्हें परिषद् में जोड़ कर उन पर टैक्सों का बोझ लाद दियागया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी चौक पर 19 दिसंबर को नगर परिषद् कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. स्ंाजीव गौत्तम, विजय कुमार, सरपंच उमाकांत शर्मा, कंचेड़ा की पूर्व सरपंच उमा ऐरी, पूर्व जिला परिषद् सदस्य वीना ऐरी, पंडित गुरदास राम, सुनील दत्त पिंकी, पंडित हरिकृष्ण ने कहा कि उनके इन गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलनी तो दूर, कराें का भारी बोझ लाद दिया गया है।
इस मौके पर उमाकांत शर्मा, शिव कुमार द्विवेदी, शिव कुमार कैले, कश्मीरी लाल, बृजमोहन जैन, सुरेश ऐरी, तरसेम लाल, अशोक स्वामीपुर, कमल जोशी, पंडित गुरदास राम, आरपी बट्टू, आशा रानी, इंदु, तृप्ता देवी, लीला, सगली राम, रमेश कृष्ण रमा, पूनम, सुमन बाला, रचना देवी, दर्शना देवी समेत अनेक ग्रामीणों नेे सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
