जरूर देखें, मोदी की रैली के लिए रूट और पार्किंग प्लान

नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात और पार्किंग प्लान में फेरबदल किया है। साथ ही जीरो जोन का दायरा भी बढ़ाया गया है। परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कांवेंट तिराहा, तिब्बती मार्केट, लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक तक जीरो जोन रहेगा।

बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
-ऋषिकेश, हरिद्वार से आने वाली बसों को आराघर टी जंक्शन तिराहा से निकालकर रेसकोर्स में बन्नू स्कूल, दून वैली स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड और रेसकोर्स की अंदर की सड़कों में पार्क किया जाएगा। यहां से परेड ग्राउंड करीब ढाई किलोमीटर दूर है।

-कार आदि हल्के वाहनों को रिस्पना से धर्मपुर रेसकोर्स चौक, कचहरी रोड होते हुए पुरानी जेल परिसर की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। भीड़ अधिक होने पर हल्के वाहनों को भी रेसकोर्स की पार्किंग में भेजा जाएगा। यहां से परेड ग्राउंड करीब आधा किलोमीटर दूर है।

-सहसपुर से आने वाली बस, कार और छोटे वाहनों को बल्लूपुर, कौलागढ़, गढ़ी कैंट, सीएसडी तिराहा, एनएक्सी तिराहा से सर्वे ऑफ इंडिया के स्टेडियम और कम्यूनिटी हॉल की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से परेड ग्राउंड की दूरी करीब चार किलोमीटर है।

-रुड़की, सहारनपुर से आने वाली बसों को आईएसबीटी, निरंजनपुर सब्जी मंडी, पटेलनगर, भंडारी बाग, बांबे बाग होते हुए मातावाला बाग और बांबे बाग में पार्क किया जाएगा। यहां से परेड ग्राउंड लगभग तीन किलोमीटर दूर है।

-रुड़की, सहारनपुर से आने वाले हल्के वाहनों को गांधी रोड स्थित पुराना बस अड्डा में पार्क किया जाएगा। वाहन अधिक होने पर मातावाला बाग और बांबे बाग भेजेंगे।

-मसूरी से आने वाली बसों को राजपुर रोड, दिलाराम चौक, यूकेलिप्टस चौक से होते हुए सचिवालय के समीप खाली जगह पर पार्क किया जाएगा। यहां से परेड ग्राउंड करीब पांच सौ मीटर दूर है।

-हल्के वाहन दिलाराम, यूकेलिप्टस चौक, ग्लोब चौक, एस्लेहॉल होते हुए धारा चौकी के सामने एमडीडीए पार्किंग पहुंचाए जाएंगे।

-जीएमएस रोड से आने वाले सभी वाहनों को बिंदाल पुल के समीप और दून स्कूल के सामने मैदान में खड़ा किया जाएगा। यहां से परेड ग्राउंड करीब तीन किलोमीटर दूर है।

-रायपुर की ओर से आने वाली बसों को ब्राइटलैंड स्कूल की पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जाएगा। यहां से लोगों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलना होगा।

-हल्के वाहनों को कर्जन रोड के समीप माधोराम ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।

-वीआईपी वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में होगी।

-शहर क्षेत्र के समस्त वाहन डिस्पेंसरी रोड पार्किंग, कचहरी परिसर, नगर निगम ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कालेज में खड़े होंगे।

-पवेलियन ग्राउंड में केवल दुपहिया वाहन खड़े होंगे जबकि, रेजर्स ग्राउंड में दस बजे बाद किसी वाहन को नहीं घुसने दिया जाएगा।

-डूंगा हाउस पर केवल सरकारी अधिकारियों और पुलिस के वाहन पार्क होंगे।

सिटी बसों का रूट प्लान
-परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट राजपुर मार्ग की सिटी बसें ओरियंटल बैंक स्थित पेट्रोल पंप के समीप से संचालित होंगी।

-क्लेमनटाउन से कुठालगेट वाली बसों को लैंसडाउन चौक न भेजकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर की तरफ मोड़ा जाएगा।

-रायपुर-मालदेवता-सहस्त्रधारा रूट की बसें चूना भट्टा, रायपुर मार्ग से संचालित की जाएंगी।

विक्रम का रूट प्लान
-रिस्पना रूट-3, आईएसबीटी रूट-5 और सीमाद्वार रूट-8 के विक्रम दर्शनलाल चौक तक ही जा सकेंगे। रिस्पना वाले विक्रमों को वापसी में दर्शनलाल चौक से फालतू लाइन, त्रिमूर्ति सुभाष मार्ग होते हुए एमकेपी की तरफ से सीएमआई होकर रिस्पना भेजा जाएगा। बाकी रूट के विक्रम दर्शनलाल चौक से लौटेंगे।

-रायपुर, रूट-2 के विक्रम लैंसडाउन चौक से नहीं चलेंगे। इस रूट के विक्रमों को कोरोनशन अस्पताल से वापस भेजा जाएगा।

-परेड ग्राउंड, कांवेंट रोड, बुद्धा चौक, एमकेपी, सीएमआई तक के मार्ग को आकस्मिक सेवा के लिए खाली रखा जाएगा।

Related posts