दूल्हे के पिता का एक हत्यारोपी गिरफ्तार

लोहाघाट। आठ दिसंबर को रमक गांव से लौट रही बारात को रोककर दूल्हे के पिता की हत्यारोपी कैलाश सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी मंगललेख को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्व उप निरीक्षक रुप सिंह कठायत ने बताया कि अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी पुष्कर सिंह हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती है। तहसीलदार बीएस माहरा का कहना है कि राजस्व उप निरीक्षकों का दल हल्द्वानी से लौट आया है। पुष्कर को स्वस्थ होने में अभी एक पखवाड़े का समय लगना है। बहरहाल हत्या में पुष्कर के साथ जो अन्य लोग थे, उनकी पुलिस गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

Related posts