साइकिल से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत

खटीमा। साइकिल से टकरार बाइक सवार दंपति घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया।
बृहस्पतिवार शाम सात बजे इस्लाम नगर निवासी मोहसिन अपनी पत्नी अर्शी (24) और डेढ़ साल की बेटी के साथ बाइक से गौलइया शरीफ से वापस लौट रहे थे। बरी अंजनियां बैरियर के पास बाइक साइकिल सवार से टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, जबकि बच्ची सकुशल बच गई। अर्शी को गंभीर अवस्था में पीलीभीत रेफर किया गया। परिजन जब पीलीभीत लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को अर्शी को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

Related posts