
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहलियां और खुंडियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक संजय रतन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रिंसिपल अनिल कुमार ने स्टाफ सहित मुख्यातिथि का स्वागत किया। अनिल कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि विधायक संजय रतन ने कहा कि नाहलियां स्कूल में अतिरिक्त भवन अगले सत्र में बनाया जाएगा। इस पर एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा बच्चों को खेलने के लिए खेल मैदान और शौचालयों का भी निर्माण करवाया जाएगा। खुंडियां स्कूल में भी विधायक संजय रतन ने वार्षिकोत्सव में शिरकत की और स्कूल में हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का ऐलान किया। मुख्य अतिथि ने स्कूल की वार्षिक प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुतियों पर अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 की राशि बच्चों को दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राणा, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सदस्य सत्यपाल शर्मा, पंचायत प्रधान सुनीता देवी, कैप्टन राजमल, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय धीमान, युकां अध्यक्ष नीरज शर्मा, ज्ञानेश्वर, शत्रुघ्न शर्मा, संजय मानस वालिया आदि मौजूद रहे।
