नाना के घर आई लड़की लापता

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत नाना के घर पर रहने आई 15 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस सेे प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के नाना रफ्फो राम निवासी चमेटी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब 20 दिन पहले उनके घर उनकी 15 वर्षीय दोहती रहने के लिए आई थी। 11 दिसंबर 2013 को सुबह तक वह घर पर ही थी। शाम को वह यह कहकर घर से निकली कि वह सहेली से मिलने जा रही है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनाें ने संदेह जताया कि उनकी दोहती को बहला फुसला कर कोई अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया और एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

Related posts