
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सरकार के लोकपाल विधेयक में अन्ना हजारे के मसौदे का प्रावधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस और भाजपा के एजेंट संशोधित विधेयक को स्वीकार करने के लिए हजारे को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के एजेंट रालेगण सिद्धि पहुंच गए हैं।
वे लोग हजारे को भ्रष्टाचार रोधी विधेयक स्वीकार करने के लिए मना रहे हैं। वे लोग इसे अच्छा और स्वीकार किए जाने योग्य बता रहे हैं। पार्टी ने कहा कि संसद ने 2011 में अन्ना हजारे के अनशन तोडऩे से पहले आमराय से उनसे जो वादा किया था कि उसमें से एक भी पंक्ति इस विधेयक में शामिल नहीं है।
