स्टेच्यु ऑफ यूनिटी’ में उत्तराखंड की मिट्टी

गुजरात के नर्मदा डैम के पास बनने बाली ‘स्टेच्यु ऑफ यूनिटी’ के लिए उत्तराखंड की मिट्टी ली गई है। इसके लिए हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्‍द्वानी की मिट्टी ली गई है।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के बैनर तले 15 दिसंबर को लौह पुरुष की पुण्य तिथि पर देश में 565 स्थानों पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष ने आजादी के बाद 565 रियासतों को जोड़ा था। दौड़ का कार्यक्रम उसी बात का प्रतीक है।

पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्‍मत लूटी

इस संबंध में गुरुवार को देहरादून के नगर निगम टॉउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं और शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

पढ़ें, सेना को अफसर देने में उत्तराखंड टॉप पर

इस मौके पर गुजरात के राज्यमंत्री नानु भाई वानाणी ने दुनिया की सबसे ऊंची निर्माणाधीन प्रतिमा स्टेच्यु आफ यूनिटी के संबंध में बताया। इस मौके पर बताया गया कि प्रतिमा स्थल पर देश के सभी स्थानों की मिट्टी रखी जाएगी। यह संपूर्ण राष्ट्र के अंखडता का प्रतीक होगी।

पढ़ें, बाबा रामदेव के खाद्य उत्पाद में हुआ बढ़ा ‘बदलाव’

मूर्ति के अंदर आठ खंड होंगे। प्रत्येक खंड की अलग विशेषता होगी। इस मौके पर डॉ. किरीट भाई सोलंकी, मेयर विनोद चमोली, सांसद तरुण विजय, प्रवीण भाई मांकड़िया, कांति भाई गामित, बालकृष्ण पटेल, मीनाक्षी बेन, डॉ. एपी सिंह, एएस भगत, वीके जोशी आदि रहे।

Related posts