स्कूल उच्चीकृत तो हुए पर नहीं मिले शिक्षक

कर्णप्रयाग। जिला चमोली में रमसा और विभागीय स्तर पर 18 स्कूलों का उच्चीकरण किया गया, लेकिन अभी तक आधा दर्जन हाईस्कूलों में ही इस सत्र में प्रधानाध्यापकों की तैनाती हो पाई है। जबकि उच्चीकृत इंटर कालेजों में तैनाती तो दूर, पदों का सृजन भी नहीं हो पाया है। जीआईसी गैरसैंण, हरगढ़ और आगरचट्टी, कुराड़ और ल्वाणी में एलटी संवर्ग के शिक्षक ही इंटर कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं।
—————–
दो साल पूर्व ये विद्यालय हुए थे उच्चीकृत
जीजीआईसी गैरसैंण, जीआईसी हरगढ़, आगरचट्टी, कुराड़, ल्वाणी, हाईस्कूल पिंडवाली, पुनगांव, मालसी, सोनला, झिरकोटी, बरतोली, काखड़ा, पैठाणी, दोगड़ी-कांडई, बलाण, बेराधार, रैन आदि
—————–
उच्चीकृत हुए कुछ हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती हो गई है। इंटर कालेजों में पदों के सृजन और तैनाती को लेकर अभी तक जानकारी नहीं है।

Related posts