आकाश सक्सेना बने उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी

लोहाघाट। रियल एडवेंचर की ओर से सरयू नदी में पांच दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सफल प्रशिक्षणार्थियों को पूर्व ब्लाक प्रमुख कुशल सिंह धौनी और ओंकार धौनी ने पुरस्कृत किया। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत संचालित कार्यक्रम में क्षेत्र के 30 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं को योग, प्राणायाम के अलावा सरयू और काली नदी में फिलप, रीफिलप, पैंडलिंग, फस्ट एड के साथ नदियों में प्रयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की राफ्ट से संबंधित सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया गया।
रियल एडवेंचर के निदेशक आशीष जोशी ने बताया कि रिवर गाइड हेम लोहनी, प्रेम भराड़ा, विनय अरोड़ा, मनीष जोशी और रोहित ने प्रशिक्षण दिया। आकाश सक्सेना को उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी घोषित किया गया। इसके अलावा आनंद अधिकारी दूसरे और संतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर योगेंद्र श्रीवास्तव, हीरा सिंह बोहरा, देवेंद्र परवाल, अनील राम, अजय खर्कवाल, फिरोज सैफ ी, रोशन सिंह, अमित सिंह, केके पंत, संजय सिंह, नरेंद्र बिष्ट, कुंडल सिंह, राकेश पंत ने प्रशिक्षण के अनुभव सुनाए।

Related posts