
टनकपुर। नौकरी की मांग को लेकर संघर्षरत बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की है।
उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर को सौंपे ज्ञापन में बेरोजगारों ने कहा कि विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों के काफी पद खाली हैं। व्यायाम शिक्षकों के न होने से खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही है। ज्ञापन देने वालों में बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनु वर्मा, जिला संरक्षक अशोक पाल, जिलाध्यक्ष अग्निवेश आर्य, महासचिव प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव ममता पांडेय, सह सचिव दीपक खर्कवाल, विनोद गड़कोटी, हेम चंद्र पांडेय, दीपा बोहरा अमित जोशी, लखन तिवारी, भूपाल सिंह, पंकज डुंगरिया, हरी राम, लक्ष्मी तड़ागी आदि शामिल थे।
