
बहुमत के साथ सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे को आज जयपुर विधानसभा परिसर में राजस्थान की राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक महिला राज्यपाल ने महिला मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाई।
विधानसभा परिसर में जनपथ के सामने बने विशाल मंच पर मती राजे ने हिन्दी में शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द मोदी,छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर-शिव सेना के नेता उद्धव ठाकरे, भाजपा के नेता रविशंकर प्रसाद और अन्य वरिष्ठ नेता और राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई विशिष्ट व्यक्ति तथा जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं।
राजस्थान में भाजपा की धमाकेदार जीत के 4 बड़े कारण
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं का मती राजे ने हाथ हिला कर अभिनन्दन किया। समारोह में मौजूद कार्यकर्ता मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे जिसे सुन मोदी मुस्करा रहे थे।
वसुंधरा राजे ने अकेले ही शपथ ली तथा वह अपने मंत्रिमंडल का शीघ्र, गठन करेंगी।
