
कलोेडगंज। मैकलोडगंज में तीन दिवसीय सिंग फॉर तिब्बत इवेंट का आयोजन लोबसांग बांग्याल के बैनर तले किया गया। 13 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य तिब्बत मेें आत्मदाह करने वाले तिब्बतियों को श्रद्धांजलि देना है। सिंग फॉर तिब्बत इवेंट के आयोजक लोबसांग बांग्याल ने बताया कि तिब्बत में रह रहे लोगोें ने चीन की तानाशाही हुकूमत का विरोध करके तिब्बत के हकों के लिए अपनी जान गंवाई हैं। इस इवेंट के जरिये तिब्बती कलाकार अपनी आवाज के माध्यम से तिब्बत के दर्द को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं। लोबसांग ने कहा कि निर्वासन का दंश झेल रहे तिब्बतियों के संघर्ष का मूल कारण तिब्बत की आजादी एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता धर्मगुरुदलाईलामा तेंजिन ग्यात्सो की तिब्बत वापसी है।
