
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते इलाके से एक युवती के उसके रिश्तेदार के साथ भाग जाने पर परिजनों ने थाना में मामला दर्ज करवाया है। युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी बीते मंगलवार को कहीं चली गई है। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, मगर बेटी की कोई भी खबर उन्हें नहीं मिल पाई है। जिस दिन से उनकी बेटी गायब हुई है, उसी दिन से उनका एक रिश्तेदार भी घर से गायब चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनका रिश्तेदार ही उनकी बेटी को भगा कर ले गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
