
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग में बी-फोर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए विभाग में इंटर सेमेस्टर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीबीए विभाग के कोआर्डिनेटर डा. मदन गुलेरिया ने बताया कि बीबीए विभाग में बी-फोर्म कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी, भाषण और एक्टेंपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में बीबीए के छठे सत्र के रोशन, तरुण, रुचि और गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि एक्टेंपोर प्रतियोगिता में ऋषभ ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और रघुनंद और शुभम में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ और कनिका ने पहला, अर्जुन ने दूसरा और बालकृष्ण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिमुलेशन प्रतियोगिता में बीबीए द्वितीय सत्र के अर्जुन, आकाश, टीना और नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बीबीए के छात्राओं ने ग्रुप डांस और स्किट के माध्यम से जागरूकता का संदेश देते हुए खूब वाहवाही लूटी। बी-फोर्म के समापन पर मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। बी-फोर्म कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रो. अमरीश घेई और मंजीत सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस मौके पर बीबीए विभाग के प्राध्यापक राहुल महाजन, मीनाक्षी, सविता, पूजा और अलका उपस्थित रहीं।
