बुडोगी के गोविंद सिंह के रूप में हुई शिनाख्त

नई टिहरी। चार दिन पहले आंचल डेरी मार्ग पर पडे़ मिले शव की शिनाख्त बुडोगी गांव निवासी गोविंद सिंह चौहान के रूप में हुई है। परिजन और पुलिस इसे स्वाभाविक मौत मान रहे हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आठ दिसंबर को आंचल डेरी मार्ग पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। शव को पहचान के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी मोचरी में रखा गया था। बुधवार को मृतक के भाई यशवंत सिंह चौहान ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि गोविंद सिंह कुठ्ठा में एक होटल में काम करता था। मृतक की पत्नी का पहले ही देहांत हो गया था। एक बेटा दिल्ली में रहता है। बेटी आराकोट गांव में रहती है। उस दिन मृतक अपनी बेटी के घर से ही कुठ्ठा जा रहा था। मौत का कारण अत्यधिक शराब को सेवन करना बताया जा रहा है।

Related posts