पेंशन न मिलने से पेंशनर खफा

गोहर (मंडी)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ चच्योट की मासिक बैठक वन विश्राम गृह बिजाही में प्रधान रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष केसी आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में प्रधान रणजीत सिंह ने चच्योट खंड के तीन सदस्यों नारायण दस त्यागी, राम सिंह और चूड़ामणी गुप्ता के देहांत के बारे में जानकारी दी। इस पर सभी ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा। बैठक में पेंशनरों ने समय पर पेंशन का भुगतान न होने से गहरा रोष जताया।
चच्योट संघ प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि जीवित प्रमाणपत्र जमा न होने के कारण कुछ लोगों को नवंबर माह की पेंशन अभी तक नहीं दी है। हालांकि पेंशनरों ने जुलाई और अगस्त माह में ही जीवित प्रमाणपत्र जमा करवा दिए थे। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए रसीद की व्यवस्था की जाए। बैठक में लोनिवि कार्यालय से एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीआईएस राशि का भुगतान न करने पर रोष जताया गया। जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद आर्य ने कहा कि संघ का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस 17 दिसंबर को ऊना में होगा। बैठक में चच्योट खंड के रणजीत सिंह, मिलखी राम, डा. अमरनाथ, कर्म सिंह ठाकुर, चन्द्रमणी ठाकुर और लालमन त्यागी मौजूद रहे।

Related posts