
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में रमन सिंह आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी राज्य में तीसरी बारी सरकार बनाने जा रही हैं। रमन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, राजनाथ, वसुंधरा और नितिन गडकरी भी पहुंचे है। राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में रमन सिंह अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि बाद में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनिवास ने बताया कि बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
