चौपाल में कार गिरी, चार व्यक्ति घायल

चौपाल(शिमला)। चौपाल बाजार में मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में चार व्यक्ति घायल हुए हैं, जिसमें से गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने घायलों को फौरी राहत दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे आल्टो कार नंबर एचपी 08ए 1497 चौपाल बाजार से 200 मीटर आगे पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। समीप के गांव मझोटली के ग्रामीणों ने घायलों को घटनास्थल से निकालकर चौपाल अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। गाड़ी में चालक खगना निवासी कमल सहित खगना निवासी पंकज, जाहू निवासी जीवन सरकैक व मढ़ावग निवासी जोगिंद्र सवार थे। घटना में चालक को हल्की चोटेें आई हैं, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चौपाल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच हजार रुपये तथा चालक को एक हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
तहसीलदार चौपाल बीडी गुप्ता ने बताया कि घायलों को फौरी राहत दे दी गई है। तीन व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में शिमला रेफर किया गया है। उन्हें पांच पांच हजार रुपये की राहत दी गई, जबकि चालक को हल्की चोटें आई हैं, इसलिए उसे एक हजार रुपये की राहत दी गई है। एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts