
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बुधवार सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्रंग में स्कूल के सालाना समारोह की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही राज्य स्तरीय पांच दिवसीय एनएसएस प्री आरडी कैंप के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य भूप सिंह ठाकुर ने दी। स्वास्थ्य मंत्री साइंस ब्लाक की आधारशिला भी रखेंगे। 12 दिसंबर सुबह 11 बजे पीएचसी थलौट का लोकार्पण करेंगे।
