जमा एक की छात्रा से बलात्कार

सरकाघाट (मंडी)। सोलह वर्षीय एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग जमा एक की छात्रा है। आरोप है कि छात्रा को उसी के गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जमा एक कक्षा में पढ़ती है। गत रोज सन्नी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हमीरपुर में ट्रेनिंग कर रहा है। पीड़ित गत रोज सरकाघाट बाजार में बैग खरीदने के लिए आई थी। यहां से युवक उसे अपने साथ हमीरपुर ले गया और रात को अपने पास ही रखा। आरोपी ने बलात्कार के बाद अगले दिन पीड़िता को नेरचौक स्थित गुटकर में छोड़ दिया। आरोप है कि युवक के साथ इस कार्य में उसके चाचा का भी सहयोग रहा है। पीड़िता की मां के अनुसार अगले दिन उसे आरोपी के चाचा का ही फोन आया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दल रवाना कर दिया है।

Related posts