पवन शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने

चंबा। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसका गठन बीआरसी कार्यालय चंबा में सीनियर टीजीटी नरेश कुमार और निशी कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पवन ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रशिक्षित कला स्नातक संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमा ठाकुर, रविंद्र, कविता व राज कुमार को उपाध्यक्ष, नीरज भारद्वाज को महासचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, ओंकार शर्मा को आफिस सेक्रेट्री तथा पंकज सूद, रोहित शर्मा को सहसचिव नियुक्त किया गया। संतोष शर्मा को मुख्य सलाहकार, जोगिंद्र सिंह को सलाहकार, मोनिका कुमारी को कानूनी सलाहकार, कमल किशोर को चीफ ऑडिटर, हिंग राज को ऑडिटर, रोशन लाल, रमेश कुमार, महासा राम, मनोज कु मार और मोहम्मद अली को संगठन सचिव, राजेश सहगल तथा चेतन कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। साथ ही अमित सेनी, प्यार सिंह, सुमन कु मारी, जोगिंद्र सिंह, लालिमा धीमान, संतोष शर्मा, विनीता और ओंकार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

Related posts