कार ढांक में गिरी, चालक घायल

गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क पर बाढू के समीप पाबो मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट गहरी ढांक में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी गोहर में दाखिल किया गया है। घायल की पहचान टेक चंद निवासी रूहाल जहल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना गोहर प्रभारी नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार बाढू से चैलचौक जा रही थी। बाढू के पाबो गांव के पास दुर्घटना हो गई।

Related posts