
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बददी हाइवे मार्ग पर डाडीकानियां स्थित पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने एक शव को बरामद किया और जांच में पाया कि इसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी, वहीं ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि बददी मार्ग पर डाडीकानियां के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस को मालूम हुआ कि किसी अज्ञात वाहन ने मध्यरात्रि उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान थमन गिरी पुत्र पूना राम निवासी मकान नंबर 192, फेस-5 एसएएस नगर मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है।
डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी ने कहा कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए एवं 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
