
नेरचौक (मंडी)। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद जिला मंडी के वरिष्ठ उप प्रधान एवं छात्रवृत्ति परीक्षा संयोजक विनोद कुमार जसवाल ने बताया कि हिमोत्कर्ष गुणवत्ता एवं निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा गत वर्ष नवंबर माह में आयोजित की गई थी।
छात्रवृत्ति परीक्षा में सरकाघाट स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा आकृति शर्मा ने पहला स्थान स्थान किया, जबकि क्रिसेंट पब्लिक स्कूल रती के अभिषेक कुमार ने दूसरा तथा भारतीय पब्लिक स्कूल नलसर की सैजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुणवत्ता एवं निर्धनता पर आधारित छात्रवृत्ति में सरकाघाट के केतन पटयाल, शिवानी, मनिता देवी, पौंटा से अंजना, खनोट से प्रियंका शर्मा, बलद्वाड़ा से प्रवीण कुमार, लोअर भाभला से सोनिया शर्मा, कनैड़ से अभिषेक, डिनक से जोया अली, डैहर से अरुणा नेगी, तमन्ना, डडौर से रितुल, नेरचौक से पीयूष वर्मा, रती से विशाल, बग्गी से नीरज कुमार, भंगरोटू से शिवानी, नेरचौक से शुभम धीमान, हटगढ़ से मनीष, लोहारा से सरला कुमारी, दियारगी से मनीष कुमार, कुम्मी से पूजा ठाकुर, सुंदरनगर से सचिन, चैलचौक से सरोज, ढमेर से जितेंद्र कुमार, तल्याहड़ से पल्लव, सरकाघाट से नेहा, अंकिता ठाकुर, अतुल राणा, मुकुल राजपूत, अमोल शर्मा, अनंता चंदेल, दिव्या, ममता चौधरी, शुभम खन्ना, अमिशा कुमारी, हरप्रीत व पंकज कुमार का चयन किया गया।
नौवीं कक्षा में शशिपाल शर्मा ने पहला, मोनिका ने दूसरा तथा हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुणवत्ता एवं निर्धनता पर आधारित छात्रवृत्ति में तनमय गुप्ता, भानुप्रिय, प्रियंका, मोहमद तौकीर, भारती शर्मा, प्रोमिला, आंचल वालिया, ओम प्रकाश, महेंद्र पाल, मिंगी, शिल्पा देवी, मधु, प्रोमिला व अनुराग को छात्रवृत्ति दी जाएगी। रजत पदक के लिए शौर्य, शुभानी शर्मा, अमन ठाकुर व सुनील कुमार का चयन किया गया है।
दसवीं कक्षा में पूजा देवी ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा और कुसुमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुणवत्ता एवं निर्धनता पर आधारित किरना देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, संसार चंद, विजय कुमार, तजुजा जसवाल, मधुबाला, शिल्पा कुमार, मधु शर्मा, प्रतिभा चौहान, नाजिश, कंचन कुमारी, सरिता, रजत पदक के लिए निर्मला देवी, रतनी देवी, शिवम ठाकुर, शिविका राणा, मनीषा व सौरभ का चयन किया गया है।
उन्हाेंने बताया कि जिले में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को आठ सौ रुपये, मेडल और सर्टिफिकेट, गुणवत्ता एवं निर्धनता पर आधारित छात्रों को आठ सौ रुपये व सर्टिफिकेट तथा रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। इन सब छात्रों को छात्रवृत्तियां हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद मंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
