
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के घर हो रही आप नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि आप की बैठक में दिल्ली चुनावों पर चर्चा हुई। सिसौदिया ने बैठक खत्म होने पर मीडिया से मुखातिर होते हुए कहा कि हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और हम विपक्ष में बैठेंगे।
सिसौदिया ने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए बीजेपी-कांग्रेस से कोई गठजोड़ नहीं करेंगे। वहीं सिसौदिया ने कहा कि आज शाम दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में फिर आप के विधायक दल की बैठक होगी। बैठक शाम 5.30 बजे शुरू होगी।
