
कांगड़ा। मटौर पुल के पास एक महिला टैंपो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मटौर का पुल पार कर रही अनसोली निवासी 50 वर्षीय महिला चंपा देवी को एक टैंपो ने टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज में लाया गया। यहां पर महिला का उपचार चल रहा है। टीएमसी के चिकित्सकों की अनुसार महिला की हालत में सुधार है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
