
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार शिक्ष के सुदृढ़ीकरण, सुधारीकरण और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। वे वीरवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंधार में सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से 5.70 लाख रुपये से निर्मित दो कमरों का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2.74 करोड़ रुपये की लागत से भवाणा टाली सड़क का कार्य प्रगति पर है और 13 लाख से उप स्वास्थ्य केंद्र बोबर के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका निर्माण शीघ्र आरंभ किया जाएगा। कंधार क्षेत्र के लिए एक पेयजल योजना की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी है। राजकीय माध्यमिक स्कूल कंधार में पानी की समस्या को हल करने के लिए मेन टैंक से स्कूल तक सीधी लाइन बिछाने और निहरी से कंदार के लिए पुरानी पाइपों को बदलने के भी विभाग को निर्देश दिए।
उन्होंने मढ़ोड देवता सराय को दो लाख, दंगल कमेटी कंदार को एक लाख, महिला मंडल भवन कंदार की सुरक्षा दीवार लगाने और हरापेयंद से घाड़ानाला ट्रैक्टर सड़क पर डंगा लगाने की स्वीकृति दी। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंदार की सुरक्षा दीवार, प्राथमिक स्कूल में रेलिंग तथा पौड़ियों के लिए धन मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायत बोबर के प्रधान परसराम, सुंदरनगर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जड़ोल पंचायत के प्रधान सत्य देव शर्मा, एसडीएम अजीत कुमार मौजूद रहे।
