पुलिस रिमांड पर भेजे चरस तस्कर

गोहर (मंडी)। मंडी जंजैहली सड़क मार्ग पर बगस्याड़ के पास पकड़े गए चरस तस्करों को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। दोनों युवक बल्ह क्षेत्र से संबंध रखते हैं। बुधवार को पुलिस ने बगस्याड के पास नाके पर दोनों को गिरफ्तार किया था। बाइक चालक के कब्जे से पुलिस को 1 किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई थी। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने चरस के आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मिलने की पुष्टि की है।

Related posts