नारायण साईं से सच उगलवाने के लिए करवाया जा सकता है नार्को टेस्‍ट

नारायण साईं से सच उगलवाने के लिए करवाया जा सकता है नार्को टेस्‍ट

सूरत: नारायण साईं का नार्को टेस्‍ट और ब्रेन मैपिंग भी करवाया जाएगा। यौन शोषण के आरोपी नारायण साईं को आज सु‍बह हवाई जहाज से सूरत ले जाया गया है। यहां उन्‍हें अदालत के सामने पेश किया जाना है। साईं पर सूरत की दो बहनों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सूरत पुलिस कमिश्‍नर राकेश अस्‍थाना का कहना है कि जरूरत पड़ी तो साईं का नार्को टेस्‍ट और ब्रेन मैपिंग भी करवाया जाएगा।

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने स्वयंभू संत आसाराम के बेटे नारायण साईं को बुधवार को एक दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात पुलिस को सौंप दिया था। महानगर दंडाधिकारी धीरज मोर ने ट्रांजिट रिमांड जारी की थी। गुजरात पुलिस ने यह कहते हुए ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी कि नारायण साईं को सूरत की अदालत में पेश करना है, जहां से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।

Related posts