
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के सैकड़ों राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। डिपुओं में महीनाें से नहीं मिल रही तेल और दालों की सप्लाई ओं को इसी माह मिल जाएगी। विभाग ने सभी खाद्य सामग्रियों के परमिट भी काट दिए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग सरकाघाट के निरीक्षक पंकज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
बलद्वाड़ा क्षेत्र में नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया के बाद उपभोक्ताओं को आधा राशन ही मिल रहा है। उपभोक्ताओं को हर माह चावल और चीनी से ही संतोष करना पड़ रहा था। तेल और अन्य दालें सरकारी राशन डिपुओं में नहीं मिल रही थीं। लेकिन छह माह बाद राशन कार्ड धारकों के लिए राहत मिली है। महंगाई के इस मुश्किल दौर में लोगाे को तेल और दालें खुले बाजार से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही थी। छह माह पूर्व लोगाें के राशन कार्ड बने थे। तब से लोगाें को डिपुओं में चीनी और चावल की सप्लाई ही नसीब हो रही थी। बलद्वाड़ा क्षेत्र में करीब 2500 नए राशनकार्ड धारक हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग सरकाघाट के निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि नए राशनकार्ड धारकों को इसी माह से दालों और तेल की आपूर्ति कर दी जाएगी। परमिट काट दिए हैं। शीघ्र राशन मुहैया करवाया जाएगा।
