पड़ोसी के घर मिला महिला का शव

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के अप्पर पंजाला गांव में 45 वर्षीय निक्को देवी पत्नी तारु राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। निक्को देवी के बेटे देवो राम और बीड़ निवासी बहन कोठी देवी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बुधवार देर शाम को शव कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। बैजनाथ का कार्यभार देख रहे पालमपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने मौके का दौरा किया है।
बताया जा रहा है कि महिला का शव पड़ोसी के घर में मिला था। जिस जगह महिला का शव मिला है, उस घर में शराब भी बरामद की गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
डीएसपी नवदीप ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्हाेने
ने बताया कि महिला का शव साथ लगते घर में मिला है।

Related posts