
आनी (कुल्लू)। आनी की बखनाओं पंचायत स्थित राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम की नीलामी को प्रशासन ने रद कर दिया है। जिला पंचायत अधिकारी ने आदेश जारी कर नीलामी को रोकने के आदेश दिए हैं और कहा है कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर मैदान की नीलामी की जाए।
उल्लेखनीय है कि एक से 31 दिसंबर तक एक माह के लिए इस मैदान मे हॉट बाजार लगता है। इसके लिए यहां प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के व्यापारी भी पहुंचे हैं। इस बार पंचायत ने एक ही व्यापारी को मैदान दे दिया था। इसके बाद व्यापारियों की मांग पर अमर उजाला ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन ले बोली पर रोक लगा दी है।
गौर रहे कि दो साल पहले इस मैदान की बोली चार लाख में लगी थी, लेकिन इस बार पंचायत ने एक लाख 31 हजार रुपये में ही मैदान नीलाम कर दिया था। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त कुल्लू, जिला पंचायत अधिकारी, एसडीएम और बीडीओ से की थी।
कोट
पंचायत प्रधान को नीलामी को रद मानकर हॉट बाजार का निर्माण बंद करने के लिखित आदेश बीडीओ आनी के कार्यालय में भेज दिए हैं। मैदान की भविष्य में नीलामी एसडीएम और तहसीलदार की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने ही होगी।
-गिरीश शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी, कुल्लू
